Adani @ Rath Yatra
आस्था, सेवा और एकता का महासागर है जगन्नाथ रथयात्रा - गौतम अदाणी
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु जहां पुरी की ओर उमड़े, वहीं
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी भी अपने परिवार के साथ महाप्रभु के दर्शन के पुरी
पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों के दर्शन कर आशीर्वाद
प्राप्त किया। गौतम अदाणी ने इस दिव्य अनुभव को जीवन की "अनमोल स्मृति" बताते हुए सोशल
मीडिया पर अपनी भावना साझा की। गौतम अदाणी ने लिखा—
“महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ।
भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव
है। यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा,
तीनों को आनंदित कर देती है।"
लाखों श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का भाव
गौतम अदाणी ने कहा कि पुरी की पवित्र भूमि पर लाखों श्रद्धालुओं के साथ इस रथयात्रा का
साक्षी बनना उनके लिए एक दुर्लभ और पावन अनुभव रहा। उन्होंने ओडिशा राज्य सरकार, पुरी
जिला प्रशासन और हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों का हृदय से आभार प्रकट किया जिनके समर्पण
और अनुशासन से यह भव्य आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो सका। उन्होंने अपने संदेश में कहा,
“मैं प्रदेश सरकार, पुरी प्रशासन और उन हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों को हृदय से
धन्यवाद देता हूँ, जिनके समर्पण और अनुशासन से यह आयोजन इतनी श्रद्धा और भव्यता से
संपन्न हो रहा है,”
महाप्रभु से की भारत के लिए मंगल कामना
गौतम अदाणी ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से संपूर्ण भारत और भारतवासियों के कल्याण की कामना
की। उन्होंने कहा कि महाप्रभु की कृपा ओडिशा समेत पूरे देश पर बनी रहे और सबके जीवन में
सुख, शांति और समृद्धि आए।
“महाप्रभु की कृपा पावन राज्य ओडिशा समेत, भारत और भारतवासियों पर सदा बनी रहे। जय
जगन्नाथ!” – गौतम अडाणी
गौतम अदाणी की पुरी यात्रा न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव रही, बल्कि यह आस्था और भारतीय
सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी गहराई से जुड़ी भावना को भी दर्शाती है।